PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

himachal police band incharge vijay kumar suspended harmony of the pines

PTB Big न्यूज़ शिमला : देश और विदेश में अपनी प्रस्तुतियों से हिमाचल पुलिस का नाम रोशन करने वाले ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी विजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। उन पर फेसबुक से कमाई के आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, विजय कुमार के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। इनसे वह अर्निंग कर रहे हैं।

.

इसी आधार पर उनके खिलाफ सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स, 1965 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को जांच सौंपी गई है। जांच अधिकारी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल पुलिस का यह बैंड 2022 में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था, जब निजी टीवी चैनल के ‘हुनरबाज’ टैलेंट शो में

.

.

‘हारमनी ऑफ द पाइन्स – हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा’ ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद बैंड की पूरे देश में सराहना हुई और इसे हिमाचल पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना गया। पुलिस बैंड ने फ्रांस, इटली, कनाडा, सिंगापुर और दुबई समेत कई देशों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। इसके अलावा भी कई बड़े मंचों पर हिमाचल का यह पुलिस बैंड प्रस्तुतियां दे चुका है। प्रदेश के लगभग हर बड़े सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी यह बैंड आकर्षण का केंद्र रहा है।

.

यह भी पढ़ें : हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सिर, दोनों पक्षों की बाद में हुई सुलह

.

जानकारी के अनुसार, इन कार्यक्रमों से होने वाली इनकम को पुलिस वेलफेयर फंड में जमा कराया जाता है। पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के कार्यकाल में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया था। उनके नेतृत्व में बैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन के अवसर मिले। ऐसे में अब इसी बैंड के प्रभारी के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई ने पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV खंगाल रही पुलिस

.