PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

ED के एक्शन से ही बचेगी पंजाबियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई, नहीं तो AAP पार्टी डालती रहेगी डाका, सुशील रिंकू 

Sushil Rinku statement supporting ED action Punjab politics

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि केंद्रीय एजैंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। अगर केंद्रीय एजैंसियां अपने स्तर पर जांच और कार्रवाई न करती तो पंजाबियों के खून पसीने की कमाई पर आम आदमी पार्टी ऐसे ही डाका डालती रहेगी। सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और

.

.

AAP के कुछ नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में मुख्यमंत्री भगवंत मान अब सिकंदर और पोरस की कहानी का राग अलाप रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इतिहास में अटके हैं, वह मौजूदा परिदृष्य नहीं देख पा रहे हैं। आज जनता जागरुक है। पिछले चार साल में जिस तरह से पंजाब को नशे के गर्त में धकेला गया, माफिया और गैंगस्टर पैदा किए गए, उससे पंजाब की जनता दुखी है। रिंकू ने कहा कि जिस तरह से बंगाल के लोगों ने विकास कामों को तरजीह देते हुए

.

.

पीएम मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को चुना है, उसी तरह आने वाले चुनाव में पंजाब के लोग भी विकास कामों को तरजीह देकर भाजपा को चुनेंगे। डा. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान में साफ लिखा है कि जो व्यक्ति, नेता हो या मंत्री लूट-खसोट करेगा, उसे कानून के हिसाब से सजा जरूर मिलेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार जमकर लूट खसोट कर रही है, संजीव अरोड़ा ही नहीं, जो भी नेता मंत्री या व्यक्ति अपराध करेगा, वह पकड़ा जरूर जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बने CM व 5 मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

.

यह भी पढ़ें : AAP कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार

.

यह भी पढ़ें : कल होगी Vijay Thalapathy की नए CM पद पर ताजपोशी

.