.
.
Jalandhar DC office workers blow the effigy of punjab government
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब सरकार की गलत नीतियों की वजह से आये दिन अभी किसी विभाग के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं तो कभी फूंका जा रहा है सरकार और उनके मंत्रियों का पुतला, आज एक बार फिर जालंधर के डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला जब डीसी ऑफिस में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान “दि पंजाब स्टेट डी.सी. ऑफिस इम्प्लाइज यूनियन” ने मिलकर एक रैली के दौरान पंजाब सरकार का पुतला फूंका /
.
.
इस दौरान पंजाब सरकार का पीट स्यापा भी किया गया / जिला हैडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने उनसे संपर्क करके हड़ताल वापस लेने को कहा है, लेकिन यूनियन के पदाधिकारी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं / कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सरकार व यूनियन के बीच सहमति न बनने के चलते हड़ताल खत्म नहीं हो पाई है /
.
.
उनका कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी मांगें मानने का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म करवाने का जो लारा सरकार के नुमाइंदों की और से लगाया जा रहा है वह हमें और हमारी यूनियन को मंजूर नहीं है अगर इसके बाबजूद भी हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह अनिश्चितकाल हड़ताल का रूप धारण कर लेगी /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar DC office workers blow the effigy of punjab government






































