PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, सैलानियों के चेहरे खिले,

himachal-pradesh-receives-snowfall-20-days-ahead-of-schedule-shimla

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : मानसून की विदाई के तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से रविवार (5 अक्टूबर) को प्रदेश के कई हिस्सों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जो आमतौर पर होने वाले समय से करीब 20 दिन पहले है। इस बर्फबारी से जहां तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है,

.

.

वहीं पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने आज (सोमवार, 6 अक्टूबर) के लिए भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलंग वैली और धौलाधार की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। मनाली स्थित अटल टनल के प्रवेश द्वार पर हुई बर्फबारी का वहां मौजूद पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। बर्फबारी की खबर लगते ही निचले इलाकों से भी लोग पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।

.

.

आमतौर पर हिमाचल में बर्फबारी अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में होती है, लेकिन इस बार मौसम ने पहले ही करवट बदल ली है। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे पर फिसलन काफी बढ़ गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो वाहनों को आगे जाने से रोक रहे हैं। मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश में बर्फबारी,

.

.

बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आज के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, हालांकि आगे के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

.