PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अस्पताल में लगी भीषण आग, मदद के लिए चींखती आवाजें, जान बचाने के लिए भागते रहे लोग, कईयों की हुई मौ+त,

jaipur-sms-hospital-big-fire-accident-8-died-in-the-case

PTB Sad न्यूज़ जयपुर : जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS)हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबकि, रात 11:20 बजे यह घटना ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामना और ब्लैड सैंपलर ट्यूब रखे थे।

.

सवाई मान सिंह SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से जो प्रथम दृष्टया लगता है उससे आग फैली। चूंकि, हमारे मरीज गंभीर होते हैं तो लगभग मरीज कोमा में होते हैं तो उनकी सर्वाइवल रिफ्लेक्स भी कमज़ोर होते हैं और उनको लगातार सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है। अस्पताल में लगी आग की घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई।

.

.

लोग मदद के लिए अवाजें लगाने लगे। अस्प्ताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में लगी आग की वजह से वहां मौजूद मरीजों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। आग लगने के कारण वहां जहरीली गैस बनना शुरू हो गया, जिसके वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर और सीनियर डॉक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे।

.

उसके बगल वाले आईसीयू में 13 मरीज थे। वहीं, इस अग्निकांड की जांच के लिए शासन स्तर पर 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। FSL की टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्‌ठे किए। फायर विभाग के कर्मचारी ने बताया कि अलार्म बजते ही अग्निश्मन की टीम मौके पर पहुंची। पूरे वार्ड में धुआं भर चुका था। अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में बिल्डिंग की दूसरी ओर से खिड़की के कांच उतारकर पानी की बौछार मारी गई।

.

.

आग पर काबू पाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। सभी मरीजों को बेड समेत बाहर सड़क पर शिफ्ट किया गया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि आग भड़कने से 20 मिनट पहले धुआं निकलना शुरू हुआ था। हमने स्टाफ को बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात 11:20 बजे तक धुआं बढ़ने लगा और प्लास्टिक की ट्यूब पिघलकर गिरने लगी। मौके पर मौजूद वार्ड बॉय वहां से भाग निकले। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है।

.

अंदर के हालात बहुत भयावह हैं। सोमवार सुबह जूली SMS हॉस्पिटल पहुंचे और लोगों से अग्निकांड की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अंदर जाने वाले लोगों ने उन्हें बताया कि जब चिंगारी लगी, तो स्टाफ मरीजों को छोड़कर भाग गया। ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. जगदीश मोदी ने कहा कि आईसीयू में ऑन ड्यूटी रेजिडेंट ने बताया कि अचानक चिंगारी उठी और फिर पूरा वार्ड धुएं से भर गया। नर्सिंगकर्मियों और वार्ड बॉय ने मरीजों को बाहर निकाला।

.

आग और धुएं से दूसरे वार्डों में भगदड़ मच गई और अटेंडेंट बेड सहित मरीजों को ट्रॉमा सेंटर से बाहर ले गए। अब वापस मरीजों को वार्डों में और आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। ऑब्जर्वेशन टीम लगा दी गई है। जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही सीएम भजनलाल शर्मा, मौके पर पहुंचे। इनके पहुंचते ही हॉस्पिटल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सीएम ने हालात का जायजा लिया। गृह राज्य मंत्री ने मृतकों के परिवार वालों से बात की।