PTB News

Latest news
जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प... एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, GNA University, through its Intellectual Property Management and Commercialization (IPMC) Cell, in c... हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में... 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल, Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली ...

12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल,

himachal pradesh school education board dharmshala 12th result 2026

PTB News “शिक्षा” / धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला (HPBOSE) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। तीनों स्ट्रीम में कांगड़ा जिला के पीएम राजकीय सरकारी विद्यालय भवारना के अंशित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंशित ने 500 में से 496 अंक (99.2) लेकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। कागंड़ा जिला के छतड़ी स्कूल की शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) व सिरमौर के सरकारी स्कूल कागर धरयाल की

.

आरुषी 495 अंक (99%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। कागंड़ा के सरकारी मिडल स्कूल दाड़ी की शाम्या बरजाटया 494 (99.8%) अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। साइंस स्ट्रीम में कांगड़ा के छतड़ी स्कूल की शायला कश्यप 500 में 495 अंक (99%) लेकर पहले स्थान पर रही। ऊना के गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का बरोह अंब की संचिता धीमान व हमीरपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी के कृष शर्मा संयुक्त रूप से 493 (98.6%) अंक दूसरे स्थान पर रहे।

.

.

साइंस में सोलन के सनराइज पब्लिक स्कूल बरुना की तमन्ना शर्मा, कांगड़ा के एवीएम स्कूल पाहड़ा के नितिन कुमार व ऊना के एसडी पब्लिक स्कूल संतोखगढ़ की वेशाली ठाकुर 492 (98.4%) अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स में ऊना के पब्लिक स्कूल गगरेट की यशवनी शर्मा, इसी स्कूल की कृषिका और कांगड़ा के एवीएम स्कूल पाहड़ा के अयान 491 (98.2%) अंक लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार

प्रदेश में 12वीं का रिजल्ट 92.02 प्रतिशत रहा, जबकि 2023 में 79.6 फीसदी, 2024 में 74.5 फीसदी, 2025 में 83.16 फीसदी रिजल्ट रहा था। इस लिहाज से परीक्षा परिणा में इस बार लगभग 9 फीसदी का सुधार आया है। इस बार 12वीं की परीक्षा में 81 हजार 109 छात्र-छात्राएं बैठे थे। इनमें से 74 हजार 637 छात्रों ने परीक्षा को पास किया, जबकि 3352 छात्र फेल हो गए। 3071 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड ने रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

.

यह भी पढ़ें : राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन

.

शिक्षा बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए। इस पर स्टूडेंट अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में इस सीमा से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। वहीं, जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

.

यह भी पढ़ें : Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त

.

इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। री-चेकिंग के बाद यदि अंक बढ़ते हैं तो मार्कशीट अपडेट की जाएगी, जबकि अंक कम होने की स्थिति में पहले वाले अंक ही मान्य रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हिमाचल बोर्ड 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा था, जिसमें तीनों संकायों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Latest News