PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त

tamil nadu assembly result vijay party leads in 100 seats

PTB Big Political चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में टीवीके ने 100 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जबकि हॉट सीट की बात करें तो कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री स्टालिन पिछड़ गए हैं। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ था।

.

.

तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी लेकिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर थलपति विजय की पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। ताजा रुझानों के अनुसार एक्ट थलपति की पार्टी टीवीके 105 सीटों पर आगे है, जबकि एआईएडीएमके 70 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ डीएमके केवल 36 सीटों पर बढ़त के साथ पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं राज्य में सरकार बनाने और बहुमत के आंकड़े को 

.

.

पार करने के लिए 117 सीटों की जरूरत है, लकिन शुरूआती रुझानों के मुताबिक किसी भी पार्टी के अपने दम पर स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। 5 राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर में टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू से 2500 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 राउंड की काउंटिंग के बाद टीवीके उम्मीदवार को 20,000 से अधिक वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि स्टालिन लगभग 18,000 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार

.

यह भी पढ़ें : राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन

.