PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में नगर निगम का सबसे बड़ा एक्शन, 1 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पूरी तरह से कर डाली ध्वस्त,

punjab-jalandhar-municipal-corporation-demolished-illegal-colony

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में नगर निगम ने आज यानि शनिवार को सुबह अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया और उक्त कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में डीलर ने गलत ढंग से घर भी बनाया गया था, जिसे गिरा दिया गया। ये कार्रवाई जालंधर नगर निगम के

.

.

बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर अजय, राजू माही और मोहिंदर की देखरेख में की गई है। इसको लेकर निगम ने नोटिस भी जारी किया था और मामले में कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर को भी मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉलोनी अवैध रूप से काटी गई और उसका नगर निगम के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया।

.

.

नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई। नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने कहा- बस्ती शेख में स्थित लाल पहाड़ी एरिया के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे एक अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इसे लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए, मगर कोई काम नहीं रोका गया।

.

.

जिसके बाद आज यानी शनिवार को क्षेत्र की पुलिस और बुलडोजर को साथ लेकर टीमें कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए पहुंच गई। टीमों में इंस्पेक्टर अजय, राजू और मोहिंदर शामिल थे। एटीपी सुखदेव ने बताया कि पूरी कॉलोनी कुल एक एकड़ एरिया में बनी हुई थी। जिसमें कई प्लाट काटे गए थे और उनकी नींव भर दी गई थी।