PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल प्रदेश का अगला CM होगा कौन? असमंजस में जनता, यह नेता हो सकता है डिप्टी सीएम का चेहरा?

himachal pradesh shimla breaking news assembly elections himachal next cm vikramaditya singh gets deputy cm offers

PTB Big Political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के नए मुख्मंत्री को लेकर जद्दोजहद तेज हो गई है / शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया और दिल्ली में हाईकमान पर फैसला छोड़ा गया है / अब सूत्रों का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया गया है, हालांकि, हिमाचल के मुख्यमंत्री का अंतिम फैसला प्रियंका गांधी करेंगी /

जानकारी के अनुसार, सीएम पद की रेस में चल रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए अड़े हुए हैं / मुकेश अग्निहोत्री का झुकाव प्रतिभा सिंह की तरफ़ है, क्योंकि वह पहले भी वीरभद्र सिंह गुट के थे / डैमेज रोकने के लिए सुक्खू और प्रतिभा के अलावा तीसरे विकल्प पर भी विचार हुआ है और इनमें चंद्र कुमार, धनी राम शांडिल और हर्षवर्धन चौहान शामिल रहे हैं, लेकिन वीरभद्र सिंह गुट की नाराजगी ना रहे, इसलिए हॉली लॉज को डिप्टी CM की ऑफर दिया गया है /

फिलहाल, दिल्ली से आए पर्यवेक्षक भूपेश वघेल, राजीव शुक्ला और भूपेंद्र हुड्डा शिमला के होटल सिसिल में मौजूद हैं औऱ मीटिंगों का दौर जारी है / सुचना यह भी है कि हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और ऑब्ज़र्वर आज दिल्ली लौटेंगे और आलाकमान को रिपोर्ट देंगे / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिमला से रायपुर जाएँगे और कल यानी रविवार को आलाकमान से मुलाक़ात हो सकती है / कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली से बाहर हैं और खरगे कर्नाटक के दौरे पर हैं /

Latest News