PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कांग्रेस के इस नेता ने दिया PM मोदी की हत्या को लेकर बड़ा ब्यान, FIR दर्ज करने के मिले निर्देश,

objectionable statement of congress leader said pm modi will have killed fir instructions Big News

PTB Shocking न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया गया है। एक सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो।

उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति,धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहेगा। इस मामले में एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

objectionable statement of congress leader said pm modi will have killed fir instructions Big News

डॉ. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने पटेरिया का बयान सुना। इससे स्पष्ट हो रहा है कि ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं। इस कांग्रेस की इटली से संबद्ध मुसोलिनी वाली मानसिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपतिजनक बयान दिया है। वे इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे रहे हैं।

पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी के बारे में आपत्तिजनक और उकसावे वाले शब्द बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेरिया का ये बयान सामने आया है।

Latest News