PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

हिमाचल में एंट्री टैक्स पर CM सुखविंदर सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, पंजाब के लोगों की एंट्री पाइंट बंद करने की चेतावनी

himachal punjab haryana entry tax controversy cm sukhwinder singh sukhu talks punjab cm shimla

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल में वाहनों पर बढ़ाए एंट्री टैक्स का मामला मंगलवार को एक बार फिर से विधानसभा में गूंजा। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह स्थिति को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से फिर बातचीत करेंगे। उन्होंने पहले ही टोल दरें कम करने के निर्देश दे रखे है। विधानसभा में यह मामला भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया। रणधीर ने कहा कि टैक्स की नई दरें आज आधी रात से लागू हो रही हैं।

.

.

इसके चलते कल से बॉर्डर एरिया में हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस फैसले के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। वहां के लोगों ने चेतावनी दी है कि कल से हिमाचल के वाहनों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे बॉर्डर एरिया में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को भी सदन में इस मुद्दे को देखने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति को संभालने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

.

.

इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के पास सीमा क्षेत्रों में किसी तरह के तनाव या विरोध की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंट्री टैक्स केवल बड़े वाहनों पर बढ़ाया गया है और सरकार टैक्स के रैशनलाइजेशन पर भी विचार कर रही है। इसी मामले में आज बीजेपी विधायकों ने भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने एंट्री टैक्स की दर्रों में 100 से 280 रुपए तक का इजाफा किया है।

.

.

इससे पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के लोग खासकर टैक्सी ऑपरेटर भड़क उठे है। हिमाचल के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब सरकार ने भी हिमाचल के वाहनों पर टैक्स लगाने के संकेत दिए है। हिमाचल सरकार के इस फैसले के विरोध में बीते चार-पांच दिनों के दौरान हिमाचल के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर दोनों राज्यों के लोगों ने धरने-प्रदर्शन किए है। आज रात 12 बजे के बाद हिमाचल के वाहनों की एंट्री रोक देने के चेतावनी दे रखी है। ऐसे में सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू यदि जल्द इसका समाधान नहीं निकालते तो कल से बॉर्डर एरिया पर हालात बिगड़ सकते है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जुर्माने के साथ लगाई जमकर फटकार, जाने मामला?

.

पड़ोसी राज्यों के साथ लगते हिमाचल के प्रमुख एंट्री पाइंट :–

पंजाब और हिमाचल की सीमा पर एंट्री पॉइंट

ऊना – मैहतपुर

ऊना – गगरेट

कांगड़ा – पठानकोट (कंडवाल/नूरपुर)

चंबा – पठानकोट मार्ग

बिलासपुर – नंगल/आनंदपुर साहिब

यह भी पढ़ें : देश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे लश्कर के आतंकी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एंट्री पॉइंट हैं।

हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर एंट्री पॉइंट

परवाणू – कालका (NH-5)

बद्दी– बरोटीवाला – नालागढ़ (औद्योगिक क्षेत्र)

पांवटा साहिब – यमुनानगर/जगाधरी

उद्योग और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रूट।

उत्तराखंड और हिमाचल की बाउंड्री पर एंट्री पॉइंट

पांवटा साहिब – विकासनगर-देहरादून

यह भी पढ़ें : हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले 48 घंटों में 17 राज्यों में कुदरत का बरपेगा कहर,

रोहड़ू – त्यूनी (चकराता क्षेत्र)

किन्नौर – उत्तरकाशी साइड (कम इस्तेमाल)

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा पर एंट्री पॉइंट

चंबा – भद्रवाह (डोडा)

लाहौल-स्पीति – जांस्कर साइड (सीजनल)

ये रूट ज्यादातर पहाड़ी और मौसम पर निर्भर होते हैं।

चंडीगढ़ और हिमाचल की बॉउंड्री पर एंट्री पॉइंट

परवाणू – पंचकूला/चंडीगढ़

हिमाचल में आने का सबसे व्यस्त और मुख्य प्रवेश मार्ग।

यह भी पढ़ें : IVF इलाज के चक्कर में गई महिला की जान, परिजनों ने किया हंगामा,