PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO किया जारी, माहौल हुआ तनावपूर्ण,

ambedkar statue vandalized Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun nurpur jattan hoshiarpur

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर / जालंधर : होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर तोड़ दिया गया। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो जारी किया। उसने दावा किया कि इस घटना को खालिस्तानियों ने अंजाम दिया है। पन्नू ने कहा कि ये स्टैच्यू होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में लगा था। वीडियो में भारत, अंबेडकर और ब्राह्मणों के खिलाफ बोला गया।

.

गांव के सरपंच शिंगारा राम ने कहा कि सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भावनाओं का मामला है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना का पता चलने पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण रोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

.

.

उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश साझा न करें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरपंच शिंगारा राम ने बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकीले हथियारों और हथौड़ों से नुकसान पहुंचाया गया।

.

प्रतिमा का चेहरा तोड़ दिया गया, उसके चारों ओर लगाए गए शीशे को भी तोड़ दिया। हमला करने वालों ने यहां लगाई गई लाइटें भी क्षतिग्रस्त कर दीं। सरपंच ने बताया कि इससे पहले भी बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद पंचायत ने सुरक्षा के चलते यहां शीशे की दीवार बना दी थी, अंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के महासचिव और

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री टैक्स पर CM सुखविंदर सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, पंजाब के लोगों की एंट्री पाइंट बंद करने की चेतावनी

.

चब्बेवाल क्षेत्र के भूनो गांव के रहने वाले कुलवंत सिंह भूनो (37) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। होशियारपुर के SP (जांच) डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि पन्नू और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत माहिलपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। जांच जारी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जुर्माने के साथ लगाई जमकर फटकार, जाने मामला?

.

सिखों को हिंदू धर्म का हिस्सा बताने पर किया हमला: वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। आज 31 मार्च नूरपुर जट्‌टां होशियारपुर में खालिस्तानी सिखों ने अंबेडकर के बुत का रेफरेंडम किया। आप देख सकते हो सिंहों ने इस बुत को तोड़ दिया है। ये बुत इसलिए तोड़ा गया क्योंकि अंबेडकर ने संविधान के तहत सिखों को हिंदू धर्म का हिस्सा बताया। संविधान के तहत जून 1984 में दरबार साहिब के ऊपर तिरंगा लहराया गया। पंजाब को श्मशानघाट बना दिया गया।