PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी,

himachal-shimla-alto-car-accident-nankhari-shimla

.

.

PTB Crime न्यूज़ शिमला : हिमाचल के शिमला जिला के ननखड़ी में बीती रात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसे चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ननखड़ी के गाहन निवासी जोगेंद्र (67 साल) पुत्र मोती राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अनुसार, जोगेंद्र सिंह अपनी ऑल्टो कार नंबर HP 06-4286 में ननखड़ी से शाम के वक्त घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी,

.

.

जबकि जोगेंद्र सिंह का शव सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। यानी जिस जगह जोगेंद्र का शव मिला, गाड़ी उस पॉइंट से भी करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गई। यह हादसा बीती शाम 6.35 बजे का बताया जा रहा है। शाम सात बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। रात पौने 10 बजे तक मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया और ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

.

.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ननखड़ी-बाड़का सड़क पर हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर सड़क भी अच्छी बताई जा रही है। दो दिन पहले ही सड़क पर मैटलिंग की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यहां हादसा वाहन चालक की लापरवाही से लग रहा है। DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि ननखड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

.

.