PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर की 2 बहनों पर की हमलावरों ने अधांधुंध फायरिंग, नकोदर के रहने वाला है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने मामला,

punjab-jalandhar-two-young-women-shot-one-dead-in-america-accused-is-a-resident-of-nakodar

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर/अमेरिका : पंजाब के जिला जालंधर की रहने वाली दो बहनों पर हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना अमेरिका के न्यूजर्सी में हुई बताई जा रही है, जहां जालंधर की रहने वाली 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों चचेरी बहन थी। वहीं आरोपी की पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। फायरिंग में मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है

.

punjab-jalandhar-two-young-women-shot-one-dead-in-america-accused-is-a-resident-of-nakodar

.

जहां दोनों बहनों को गोली मारने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी गौरव गिल को पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक मीडिया चैनल को बातचीत के दौरान पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा कि गोली लगने के बाद युवतियां ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं।

.

.

वहीं गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है। फ़िलहाल इस पूरा घटनक्रम के बारे में यह जानकारी नहीं मिल पाई है की आखिर युवक ने इस ह्त्याकांड को अंजाम क्यों दिया।

.