PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ज्वालाजी में यात्रियों से भरी बस पर हुआ लैंडस्लाइड, 3 मंजिला मकान भी ढहा, 2 गाड़ियों पर गिरी चट्टानें, 2 जिलों में किये गए स्कूल बंद,

himachal-shimla-heavy-rain-alert-landslide-cloud-burst-flash-flood-kullu-mandi

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर आज शाम साढ़े तीन बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सवारियों से भरी प्राइवेट बस आ गई। कांगड़ा से हमीरपुर जा रही 28 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे है। चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी शाम पांच बजे हरियाणा की दो गाड़ियों पर बड़ी बड़ी चट्टानें गिर गई।

.

.

इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। अच्छी बात यह है कि दोनों गाड़ियों में सवार छह लोग सुरक्षित है। मनाली में शाम 6 बजे भारी बारिश शुरू हुई। इसके बाद ब्यास नदी उफान पर आ गई। मौसम विभाग ने आज रात के लिए चंबा, कांगड़ा और मंडी जिला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

.

.

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मंडी व कांगड़ा जिला और कुल्ल के कुल्लू, बंजार और मनाली सब डिवीजन के स्कूलों में कल यानी 26 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में आधा फीट ताजा बर्फबारी हुई। यह इस सीजन का पहला हिमपात है। धर्मशाला से सटे सुधेड़ क्षेत्र में बीती शाम को पहाड़ी पर बना 3 मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

.

कांगड़ा के इंदौरा में कई घर और किसानों की जमीन जलमग्न हो गई। यहां गाड़ियां पानी में तैरने लगी। चंबा जिला के भरमौर की सैहली पंचायत में आज सुबह पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे एक घर को नुकसान पहुंचा है। शिमला के ISBT के समीप पांजड़ी में एक बहुमंजिला मकान के आगे लगी सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।

.

.