PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बर्थडे पार्टी मनाने रेस्टोरेंट आई 1 युवती और 2 युवकों को लगी, फैली सनसनी,

panchkula-triple-murder-outside-sultanat-restaurant-firing-incident

PTB Crime न्यूज़ पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां 1 युवती और 2 युवकों की हत्या कर दी गई। तीनों को बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं। ये बुर्जकोटियां के नजदीक सल्तनत रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आए थे। वारदात के समय तीनों रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में मौजूद थे। उस समय ही बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। जबकि रेस्टोरेंट के बाहर अफरातफरी मच गई।

.

.

तीनों मृतकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जाता है कि, मारे गए 2 युवक आपस में मामा-भांजे थे। जो कि दिल्ली के रहने वाले थे। एक युवक का नाम विक्की बताया जा रहा है। दिल्ली का ये विक्की अपने भांजे और अपनी एक महिला दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए आया हुआ था। पंचकूला में एक साथ 3 हत्याओं से लोगों में दहशत फैल गई है।

.

.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पंचकूला पुलिस ने तीनों के शवों को मार्चरी में रखवा दिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई की जा रही है। पंचकूला पुलिस नाकेबंदी कर हत्यारों की तलाश कर रही है। सल्तन्त रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि, हत्या की इस वारदात के लिए विशेष टीम को लगा दिया गया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने रेस्टोरेंट को सील कर सबूत जुटाये हैं।

.

.

बताया जा रहा है कि, 3 बदमाशों ने रात 2 बजे के करीब इस वारदात को अंजाम दिया। वे इटियोस कार में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने सल्तनत रेस्टोरेंट के बाहर मौका पाते ही युवती और 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इससे पहले तीनों कुछ समझ पाते। बदमाश कई राउंड गोलियां उन पर उतार चुके थे। जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। वहीं साथ ही इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी छलनी-छलनी हो गई।

.

.

बताया जाता है कि, विक्की को करीब 8 गोलियां लगी और युवती और अन्य युवक को भी कई गोलियां लगी। इधर वारदात की सूचना पुलिस को जैसे ही मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिसके बाद तीनों को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि, बदमाश तीनों का पहले से ही पीछा कर रहे थे। बदमाशों ने रेकी करके इस वारदात को अंजाम दिया।

.

किसी ने भी हत्यारों को नहीं देखा। वहीं शुरुवाती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है। बताया जाता है कि, दिल्ली के रहने वाले मृतक विक्की पर कुछ आपराधिक केस भी दर्ज हैं। पुलिस इस संबंध में भी छानबीन कर रही है। वारदात के बाद पंचकूला पुलिस ने तीनों की पहचान करते हुए उनके परिजनों को जानकारी दे दी थी। पुलिस की सूचना पर तीनों के परिवार वाले पंचकूला पहुंचे चुके हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप देगी।