PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से की शादी, इस अंदाज में आए नजर,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली है / हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर लगभग एक साल से एक साथ ही रह रहे थे / हिमेश रेशमिया ने एक सादे समारोह में घर पर कुछ खास लोगों के साथ गुजराती अंदाज में शादी की / पिछले साल से ही हिमेश रेशमिया के सोनिया के साथ शादी की खबरें चल रही थीं / जून 2017 में हिमेश रेशमिया का अपनी पहली पत्नी कोमल से तलाक हो गया था / दोनों की शादी लगभग 22 साल चली और उनका एक बेटा भी है /

हिमेश रेशमिया की शादी को देखते हुए कह सकते हैं कि बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम है, क्योंकि एक दिन पहले नेहा धूपिया ने शादी रचाई थी और उससे दो दिन पहले ही सोनम कपूर विवाह बंधन में बंधी थीं / अगर खबरों पर यकीन करें तो सोनिया से हिमेश की दोस्ती दस साल पुरानी है, लेकिन हिमेश की पहली बीवी ने सोनिया को कभी भी रिश्ता टूटने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है, बल्कि कोमल ने कहा है कि हमारा बेटा स्वयं और पूरा परिवार सोनिया को बहुत प्यार करता है /

सोनिया एक्‍टर हैं और उन्होंने ढेर सारे टीवी सीरियल्स में काम किया है / जिसमें ‘किट्टी पार्टी’, ‘जुगनी चली जालंधर’, ‘कैसा ये प्यार है’, ‘येस बॉस’, ‘जय गणेश’ और ‘जय हनुमान’ प्रमुख हैं / हिमेश रेशमिया बतौर सिंगर, एक्टर और म्यूजिशन बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं और बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, और टीवी पर बतौर जज भी नजर आ चुके हैं /