PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

प्रेमचंद मारकंडा एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन जालन्धर में प्रवेश करने पर,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

छात्रों को दी जाएंगी फ़ीस माफ़ी की सुविधा, लेकिन…., (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालन्धर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी व राष्ट्रीय प्रत्यायन पुर्नमूल्यांकन परिषद द्वारा ऐ प्लस ग्रेड प्राप्त उतरी भारत की एक मात्र प्रसिद्ध संस्था है, जोकि नारी शिक्षा द्वारा सशक्तिकरण कि अद्भुत मिसाल है / इस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले पारितोषिक व आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विभिन्न स्ट्रीस कि चार छात्राओं को कॉलेज द्वारा प्रतिवर्ष सत्य प्रेम 24 कारत शुद्ध स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा / 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी फीस के इलावा पूरी फीस माफ़ी कि सुविधा प्राप्त है / 86- 90 प्रतिशत को 6000, 81-85 प्रतिशत को 4000 तथा 76-80 प्रतिशत को 2000 कि फीस माफ़ी है /

यूनिवर्सिटी परीक्षा में प्रथम आने वाली छात्र को फीस पूरी तरह से माफ़ है केवल उससे यूनिवर्सिटी फीस ही देनी होगी तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा को 10000, तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा को 8000 तथा चौथे स्थान वाले को 5000 रुपये फीस माफ़ी कि सुविधा उपलब्ध है / इसके अतिरिक्त प्रबन्धकीय समिति के सेक्रेटरी श्री प्रमोद चंद मारकंडा द्वारा प्रति वर्ष यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अव्वल रहने वाली किसी एक छात्रा को पूरी फीस माफ़ी कि सुविधा दी जाएगी / सरकारी नियम अनुसार छात्राओं को पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप प्राप्त होगा / एकल अभिभावक (सिंगल पेरेंट), सिस्टर कन्सेशन, दिव्यांग तथा अतिरिक्त गतिविधिओं में विजयी छात्राएं व खिलाडियों को फ्री छात्रवास कि सुविधा दी जाएगी /

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2017-18 में जरूरत मंद छात्राओं को 20 लाख कि राशि के लगभग आर्थिक सहायता दी गई / इसके इलावा खिलाडियों व जरूरतमंद छात्राओं को यातायात व परिवहन कि सुविधा नाममात्र राशि पर प्रदान की जाती है /