PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोतर हिंदी विभाग की हिंदी ऑनर्स की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरव प्रदान किया है। बी.ए. समैस्टर-4 में कु. तमन्ना, कु. साक्षी, कु. अंजलि ने 96/100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,
कु. स्नेहा ने 94/100 अंकों से द्वितीय, कु. दीक्षा व कु. ऋचा ने 93/100 अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी.ए. समैस्टर-6 की छात्राओं में कु. प्रभदीप कौर ने तीसरा, कु. समनदीप कौर ने चौथा, कु. शीतल ने पांचवां, कु. मोनिका ने छठा, कु. हरप्रीत ने सातवां, कु. डिंपल ने आठवां व कु. वंदना ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को उनकी सफलता हेतु शुभाशीष दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया, श्रीमती पवन कुमारी व डॉ. दीप्ति धीर ने भी छात्राओं को बधाई दी।



































