PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब राज्य गौ आयोग के चेयरमैन ने राज्य की सभी गौशालाओं का बिजली का बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद,

Punjab Gau Sewa Commission Chairman extends gratitude towards Chief Minister Channi for waiving off electricity bills of Gaushalas

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली के बिल माफ करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है।

एक प्रैस वार्तालाप के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री श्री चन्नी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। इस कारण वह दिल की गहराईयों से मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की गौशालाओं की बुनियादी ज़रूरतों के हल के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ करने के लिए काफ़ी लम्बे समय से गौशालाओं के प्रबंधकों की तरफ से माँग की जा रही थी। अब तक कई सरकारें आईं और कई गई परन्तु किसी भी सरकार द्वारा गौशालाओं की समस्याएँ हल करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण राज्य की गौशालाओं का हाल बहुत बुरा था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चन्नी ने पद संभालते ही गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ करके ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है जो कि बहुत ज़्यादा सराहनीय है। श्री सचिन शर्मा ने आगे कहा कि गौ माता, केवल हिंदू धर्म की ही आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि सिखों में भी इसकी मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग हमेशा ही गौ वंश के कल्याण और लोगों को जागरूक करने का काम करता रहेगा