PTB Crime न्यूज़ बरनाला : बरनाला में CIA पुलिस बरनाला के सहयोग से थाना धनौला की पुलिस ने नार्काेटिक सैल CIA बरनाला ने दो व्यक्तियों को एक किलो 20 ग्राम अफीम सहित काबू किया हैं / CIA आफिस हंडिआया में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते एसपी डी बरनाला अनिल कुमार ने बताया कि DSP डी रविंदर सिंह की अगुआई में CIA बरनाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व सरपंच
शिअद नेता मनदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी जवंधा पिंडी धनौला को गिरफ्तार करके उसके पास से एक किलो 20 ग्राम अफीम बरामद की हैं / आपको बता दें कि जहां शिअद नेता मनदीप सिंह पूर्व सरपंच है वहीं उसकी माता गांव की मौजूदा आजाद सरपंच है / जांच दौरान बरनाला पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक किलो अफीम ओर बरामद की है / उसे साथी पंच परमजीत सिंह सहित धनौला की अनाज मंडी से बरनाला पुलिस ने काबू किया था /
पूछताछ दौरान बरनाला पुलिस ने बताया कि यह अफीम सुखपाल राम उर्फ सोनी निवासी कालेके ने बेचने के लिए उन्हें दी थी, जिसके खिलाफ भी मामला दर्ज करके बरनाला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरु कर दी है / आरोपित पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच का बेटा मनदीप सिंह सहित पंच परमजीत सिंह के खिलाफ थाना धनौला व लौंगोवाल में आर्म्ज एक्ट व लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं / CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है /





































