PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

एच.एम.वी. ने मनाई इको-फ्रैंडली राखी,

hmv-celebrated-eco-friendly-rakhi

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनवायरमेंट क्लब व जुलॉजी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में इको-फ्रैंडली राखी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में त्योहार की परंपरा के साथ-साथ सस्टेनेबल व बायोडिग्रेडेबल सामान का प्रयोग करने के प्रतिक जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें इको-फ्रैंडली राखी मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व इको थीम पर रंगोली मेकिंग प्रतियोगिताएं शामिल थी।

.

.

इस आयोजन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा व कला दर्शाने का अवसर मिला। विभिन्न स्ट्रीम्स की छात्राओं ने कई प्रकार की सामग्री जैसे सूखे पत्ते, कागज, कॉटन, जूट, बीज व अन्य का प्रयोग करके शानदार प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में डिजाइन विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता व एनवायरनमेंट क्लब की इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा शामिल थे। उन्होंने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा की। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टीफिकेट दिए गए।

.

छात्राओं ने स्वनिर्मित कार्ड व राखी प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को भेंट की। डीन अकादमिक व जुलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। समारोह का आयोजन डॉ. साक्षी वर्मा व श्री रवि कुमार के निर्देशन में हुआ। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को जीवन के हर कदम में नेचर को साथ लेकर चलने के प्रति प्रेरित किया। लैब टैक्नीशियन श्री सचिन कुमार ने पूरा सहयोग दिया।

.

.

.