PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर द्वारा वासल एजुकेशन के संरक्षण में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक रूप से मनाया गया, जहाँ छात्रों ने भारतीय वायुसेना, थलसेना, न्यायपालिका, सिविल प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के समर्पित कर्मियों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके सेवा-समर्पण को नमन किया।
. .विद्यार्थियों ने एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर के मिग महल में एयर कोमोडोर ब्रजेश पॉल, वीएम के आतिथ्य में वायुसेना के वीर जवानों को राखियाँ बाँधीं और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे छात्रों ने वज्र संग्रहालय में सैनिकों को राखियाँ बाँधकर अपने निर्मल प्रेम एवं आभार को दर्शाया। न्यायपालिका के सम्मान में छात्रों ने सत्र न्यायालय, जालंधर में माननीय न्यायाधीशों को राखियाँ बाँधकर विधि एवं न्याय के प्रति सम्मान प्रकट किया।
.इसके अतिरिक्त, छात्रों ने जिला उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त श्री हिमांशु अग्रवाल, एस.डी.एम. श्री रणदीप सिंह, एस.डी.एम. डॉ. शायरी मल्होत्रा हीर, तहसीलदारों एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखविंदर सिंह सहित चिकित्सा अधिकारियों को भी रक्षा सूत्र बाँधकर उनके निस्वार्थ जनसेवा हेतु कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विशेषतौर पर सेना की आर्टिलरी यूनिट में लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कुमार जी एवं जेसीओ जयचंद सिंह जी को भी सम्मानपूर्वक राखियाँ बाँधी गईं।
.इस बहुआयामी आयोजन के माध्यम से छात्रों ने न केवल देश के रक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती एना वासल जी, सीईओ श्री राघव वासल जी, निदेशक श्रीमती अदिति वासल जी ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे छात्रों के चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना की दिशा में एक प्रशंसनीय प्रयास बताया।
. .










































