PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी दिवस,

HMV celebrated International Day of Immunology

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के जूलॉजी विभाग की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम के तहत अन्तर्राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी दिवस प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन अधीन मनाया गया। इस दिवस की 2022 की थीम ‘वैक्सीन’ थी तथा संक्रामक रोगों में वैक्सीन के प्रति छात्राओं में जागरूकता फैलाना इसका मुख्य उद्देश्य था।

इस अवसर पर इंटर क्लास पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 10 छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इम्यूनिटी की महत्ता तथा इसे बढ़ाने के तरीके से संबंधित स्लोगन भी छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किए गए थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि संक्रामक बीमारियों को दूर करने मे वैक्सीन हत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जीएनडीयू अमृतसर से बायोटेक्नालोजी विभागाध्यक्ष डॉ. पी.के. पाती तथा कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने भी इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने छात्राओं की कला की प्रशंसा की तथा और बेहतरी के लिए सुझाव भी दिए। इस अवसर पर इम्यून सिस्टम की कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करते हुए एक एनीमेटिड वीडियो भी दिखाया गया। प्रतियोगिता में कु. गुनीत, कु. ईशा ठाकुर व कु. दिव्या अवस्थी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कु. जैस्मीन समरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डीन साइंस डॉ. नीलम शर्मा सहित सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे। यह आयोजन डॉ. सीमा मरवाहा, विभागाध्यक्षा जूलॉजी विभाग, डॉ. साक्षी वर्मा, श्री रवि कुमार और लैब सहायक श्री सचिन कुमार के प्रयासों के कारण सफल रहा।