PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट छात्राओं की 5 सितारा ताज ग्रुप में चयन,

St Soldier Hotel Management students placed in TAJ Group

हर वर्ष होती आ रही है योग्य छात्रों की बेहतरीन संस्थानों में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट,
 

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी जो कि अपने बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है ने आज नई ऊंचाइयां हासिल की जिसमें संस्थान की दो छात्राऐ तराना और श्रुति गुप्ता का चयन आकर्षक पैकेज पर विश्व प्रसिद्ध ताज ग्रुप में हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर श्री वरुण शर्मा ने बताया कि छात्राओं का चयन इंटरव्यू और ट्रायल की कठिन प्रक्रिया के बाद हुआ जिसमें तराना ने फ्रेश फ्रूट केक, डेनिश पेस्ट्री, कुकीज बना के अपना चयन पक्का किया, वहीं दूसरी तरफ श्रुति गुप्ता ने डिसीजन मेकिंग स्किल्स और कम्युनिकेशन से इंटरव्यू बोर्ड की तारीफ पाई।

संस्थान के प्रिंसिपल श्री संदीप लोहानी ने बताया की हर वर्ष संस्था के योग्य छात्रों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट होती आ रही है और इस वर्ष संस्थान में अभी तक 90% छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न पांच सितारा होटल्स में हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि कई छात्र-छात्राओं का चयन दो तीन जगह पर हुआ है और उनके पास यह विकल्प है कि वह अपनी मर्जी से अपना विकल्प चुनें।

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि शुरू से ही सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट की विशेषता रही है कि छात्र-छात्राओं का चयन अच्छे होटल्स में उनके कोर्स पूरा करने से पहले ही हो जाता है। उन्होंने संस्थान के प्रिंसिपल एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर के प्रयासों की सराहना की एवं छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।