PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एचएमवी में फ्लाई-उड़ान जिंदगी की ट्रस्ट के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस,

HMV Celebrated Women’s Day with Fly-Udan Zindagi Ki Trust

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने फ्लाई उड़ान जिंदगी की ट्रस्ट के साथ मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। यह समारोह प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नारी के सामने व्यक्तिगत व प्रोफेशनल जीवन की बहुत सी चुनौतियां हैं। यदि नारी सशक्त होगी व अपने अधिकारों व कत्र्तव्यों के प्रति सजग होगी तभी वह इन चुनौतियों का सामना कर पाने में सक्षम होगी। फ्लाई-उड़ान जिंदगी की ट्रस्ट के चेयरमैन श्री पंकज मेहता ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। छात्राओं राजिंदर कौर, जसराज कौर, जाह्नवी, सुखमजोत कौर व सिमरन ने कविताएं पढ़ी।

फ्लाई-उड़ान जिंदगी की ट्रस्ट द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त समाज सेविका नीना चड्ढा, पहली महिला बाइक ड्राइवर कांता चौहान, समाज सेविका अमिता गुप्ता, शैलजा अग्रवाल, कुसुम शर्मा, सक्षम की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती दीपिका सूद, संगीत कलाकार डॉ. कुलविंदरदीप कौर, साहित्यकार श्रीमती कुलजीत कौर, डीन डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती उर्वशी मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं में गौरी जिंदल, कीर्ति, मोनिका, गुरविंदर कौर, दीक्षा, नजमा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुलजीत कौर ने किया।