PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

एच.एम.वी. ने मनाया वल्र्ड रेडियो डे,

hmv-celebrated-world-radio-day

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मॉस कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन की ओर से वल्र्ड रेडियो डे के अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन ऑल इंडिया रेडियो के आर.जे. पारस चड्ढा उपस्थित थे। विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा उनका परिचय दिया।

.

.

श्री पारस चड्ढा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेडियो में आवाका के माध्यम से ही दुनिया आपको जानती है। उन्होंने छात्राओं को कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचानेें तथा अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि रेडियो में उच्चारण शुद्ध होना आवश्यक है तथा अपनी संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है।

.

.

मॉस कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। रेडियो आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग करता है। शब्द एक बार बोले जाएं तो वापिस नहीं आते। आर.जे. को सही तैयारी करना जरूरी है। शीशे को अपना सच्चा दोस्त बनाएं। इस अवसर पर छात्राओं सिमरन, शिवानी व साहिबप्रीत ने अपनी स्वरचित कविताएं सुनाईं। श्रीमती रमा शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग को इस आयोजन पर बधाई दी। डीन यूथ वैलफेयर व पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप ने श्रीमती रमा शर्मा, प्रियंका जैन व प्रिया शर्मा के साथ मुख्यातिथि का सम्मान किया। वर्कशाप छात्राओं के लिए काफी लाभदायक रही।

.

.

Latest News