.
.
.
.
.
.
.
.
.
HMV College shines in Power and Weight Lifting Championship
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर की पावर लिफटिंग व वेट लिफटिंग टीम ने जीएनडीयू द्वारा डीएवी स्पोर्ट्स काम् लैक्स, अमृतसर में आयोजित जीएनडीयू पावर लिफटिंग व वेट लिफटिंग चैंपियनशिप में रनर्स अप पोजीशन प्राप्त की /
एचएमवी की प्लेयर गुलशैरी ने दो स्वर्ण पदक, अंजलि व जैसमीन ने एक स्वर्ण पदक, तेजिंदर, गुरलीन कोर, अमनप्रीत कौर व जसप्रीत कौर ने दो रजत पदक प्राप्त किए / गगनदीप व मनदीप ने एक रजत पदक जीता रमनप्रीत कौर ने दो कांस्य पदक जीते / छिंदर कौर व रमनदीप कौर ने एक कांस्य पदक जीता /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की भरपूर प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी / इस अवसर पर कोच सुश्री मीनू दोरा, विभाग से सुश्री हरमीत कौर, सुखविन्दर कौर, बलदीना डी खोखर और रमनदीप कौर तथा को-आरडीनेटर कॉलीजिएट स्कूल श्रीमती मीनाक्षी स्याल भी उपस्थित थे /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि कालेज में खिलाडिय़ों के सर्वपक्षीय विकास की ओर बहुत ध्यान दिया जाता है / उल्लेखनीय है कि कालेज की छात्राओं ने पहले भी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर ढेरों इनाम व पदक प्राप्त किए हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
HMV College shines in Power and Weight Lifting Championship



































