.
.
.
.
.
.
.
.
.
St Soldier Institution’s annual Fete Function Jalandhar
विजेताओं को बंटेगा मोटरसाइकिल, ऐ.सी, सोने का हार, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, माइक्रोवेव ओवन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा चिल्ड्रन-डेय को समर्पित बाल मेला कम वार्षिक फेट 14 नवंबर को सेंट सोल्जर कैंपस आर.ई.सी के पास करवाने जा रहा है / जिसमें 32 स्कूल्ज और 19 कॉलेजों के 42,000 के करीब छात्र हिस्सा लेंगे /
फेट का उद्घाटन पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसी वरिंदर शर्मा, सांसद संतोख सिंह चौधरी, ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा तथा प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा किया जाएगा / चाचा नेहरू बने छोटे छात्रों की चिल्ड्रन डे को समर्पित खास कोरियोग्राफी पेश करेंगे /
छात्रों द्वारा साइंस, सोशल साइंस के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल्ज जहाँ छात्रों की काबलीयत को दिर्शायेगे वहीँ भिन्न-भिन्न थीम पर आधारित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी / नन्हें बच्चों के लिए हैल्थी बेबी शो भी करवाया जाऐगा / फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग, गिद्धा, डांस आदि द्वारा छात्रों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा / माईम, कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्धा आदि पेश कर छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे /
100 के आसपास फूड स्टाल्स, गेम्स स्टाल्स और छोटे बड़े झूले इस वार्षिक फेट की शान बढ़ाएंगे / शाम को फेट का लकी ड्रा निकाला जाऐगा जिसमें ‘मेले दा बादशाह’ बनने वाले को कार के साथ सन्मानित किया जाऐगा / इस के अतिरिक्त 112 के करीब बड़े ईनाम जैसे मोटरसाइकिल, ऐ.सी, सोने का हार, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, माइक्रोवेव ओवन आदि के ड्रा भी निकाले जाएंगे / चेयरमैन श्री चोपड़ा ने कहा कि फेट को लेकर सारे प्रबंध पूरे कर लिए गए है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
St Soldier Institution’s annual Fete Function Jalandhar
































