PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

 एच.एम.वी. में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का आरंभ,

hmv-launched-a-campaign-titled-mera-pahla-vote-desh-ke-liye

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में अभियान मेरा पहला वोट देश के लिए लांच किया गया। यह अभियान यूजीसी के आदेशानुसार शिक्षा मंत्रालय व युवा मामले मंत्रालय के सहयोग से लांच किया गया। जिसका उद्देश्य पहली बार वोट डालने वाले वोटर्स को सोच-समझ कर वोट डालने के लिए प्रेरित करना है ताकि वह मजबूत देश का निर्माण कर सके।

.

इस अभियान के अन्तर्गत 2 मार्च से 6 मार्च तक पोलिटिकल साइंस विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें यूजी तथा पीजी कक्षाओं की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विभाग की पीजी छात्रा सुश्री कोमल जागिड़ ने दूरदर्शन जालंधर के एक शो में भाग लिया। इस शो में जिला चुनाव आफिस से तहसीलदार भी उसके साथ थे।

.

.

कोमल ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि अपना वोट डालना देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। 4 मार्च को पहली बार वोट डालने वाले यूजी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अभियान में भाग लिया। 5 मार्च को जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्वीप के अन्तर्गत आयोजित किया गया था।

.

.

पहली बार वोट डालने वाले विद्यार्थियों को ईवीएम मशीनों का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। 6 मार्च को यंग इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन सुश्री गीतिका शर्मा ने छात्राओं को सोच समझकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वोट का महत्व समझाया।

.

इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती अलका शर्मा व डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित थे। प्राचार्या डॉ. सरीन ने विभाग को बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी परिवार का हर सदस्य तथा छात्रा अपनी जिमेदारी को समझते हुए वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

.

.