PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

HMV Organised Three-Day Faculty Development Programme on Value-Based Education

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में तीन दिवसीय यूएचवी (सार्वभौमिक मानवीय मूल्य) विषय पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशानिर्देशन अधीन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन आल इंडिया कौंसिल फ़ॉर टेक्निकल एजुकेशन के अनुमोदन से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान के साथ हुआ, जिसने वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत ग्रीन प्लांटर भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. रमनीता सैनी शारदा (लोकल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) ने अवधारणा नोट प्रस्तुत करते हुए यूएचवी के महत्व, उद्देश्य तथा इसके शैक्षणिक व सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला।

.

.

कार्यक्रम के सह-समन्वयक श्री सुमित शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में श्री जतिंदर नरूला (लोकल कॉर्डिनेटर एआईसीटीई सार्वभौमिक मानवीय मूल्य), श्रीमती रजनीश (सह-कॉर्डिनेटर), श्रीमती मंगलदीप तथा श्री विक्रम अरोड़ा उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।

.

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सर्वप्रथम एफडीपी लोकल प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा एवम श्री सुमित शर्मा को बधाई दी एवम अपने संदेश में कहा कि यूएचवी जैसे कार्यक्रम शिक्षकों को केवल विषयगत ज्ञान तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें जीवन मूल्यों, नैतिकता और मानवीय संवेदनाओं से भी जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मूल्य-आधारित शिक्षा ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है और ऐसे आयोजन शिक्षकों को इस दिशा में सशक्त बनाते हैं।

.

मुख्य वक्ता श्री जतिंदर नरूला एवं श्रीमती रजनीश ने अपने विचारों में मानव जीवन के मूल प्रश्नों : क्यों जीना है और कैसे जीना है : पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्यों जीना है का अर्थ है जीवन का उद्देश्य समझना—एक ऐसा जीवन जीना जिसमें सुख, शांति, संतोष और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान हो। वहीं कैसे जीना है का संबंध जीवन जीने की सही दिशा और तरीकों से है, जिसमें सही सोच, नैतिक मूल्यों, आपसी संबंधों में विश्वास और संतुलित जीवनशैली का विशेष महत्व है।

.

उन्होंने जोर दिया कि जब व्यक्ति इन दोनों प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट रूप से समझ लेता है, तब वह एक सार्थक, संतुलित और मूल्य-आधारित जीवन जी सकता है। इस एफडीपी का उद्देश्य शिक्षकों में मानवीय मूल्यों, नैतिक जागरूकता एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे विद्यार्थियों को मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान कर सकें। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों को जीवन मूल्यों, आत्म-समझ और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया गया।

.

समस्त कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में विभक्त किया गया। इस अवसर पर अन्य संस्थाओं डेवियट, सेट सोल्जर से भी प्रतिभागी उपस्थित रहे। सह-कॉर्डिनेटर श्री सुमित शर्मा ने समस्त गणमान्य सदस्यों हेतु आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा में मूल्यों के समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।

.