PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर के साथ लगते कपूरथला में आज यानि शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के खासम खास कहे जाने वाले युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी और भाग कड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कार में सवार होकर आए थे। जिन्होंने एवन पैलेस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
.वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर, डोनी बल ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था।
. .इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे गुरप्रीत को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया।
.उधर, सोशल मीडिया पर डोनी बल ने पोस्ट डाल कर मर्डर की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल जी, मेरे सारे भाइयों को। आज जो ढिलवां गोपी निज्जर का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल, मोहब्बत रंधावा, अमर खाबे, प्रभ दस्सुवाल, बिल्ला मंगा और शगनप्रीत लेते हैं। यह हमारे एंटी जग्गू और लॉरेंस के साथ जुड़ा हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर पर भी इसने खुशी मनाई थी। इसने हमारे भाई गोरे के कातिलों को पनाह दी थी और
. .हमारे भाई विक्की गौंडर के बारे में भी सोशल मीडिया पर बुरा बोलता था। आज हमने इसे मार के अपने भाइयों का बदला लिया है। यह बंदा हमारे भाइयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था। बाकी हम बता देना चाहते हैं कि जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते हैं, वह भी अपनी तैयारी रखें। वाहेगुरु मेहर करे। वेट एंड वॉच…टू वी कॉन्टीन्यू…31 और बचे। हांलाकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टी नहीं करता है।
.वहीं इस पुरे मामले में एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि देर रात सूचना मिली थी कि गाड़ी में बैठे किसी युवक को कुछ युवकों ने गोलियां मार दी हैं। मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल अवस्था में घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पुरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है। मृतक के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें अवैध हथियार, डकैती और एक मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित था।
.आपको यह भी बता दें कि दोनों हाथों से एक साथ फयरिंग में माहिर गैंगस्टर काहलवां हत्या, अपहरण और हफ्ता वसूली के 20 से अधिक मामलों में संलिप्त था। तीन राज्यों में उसके खिलाफ केस दर्ज थे। वह शार्पशूटर के नाम से जाना जाता था। काहलवां की एक और गिरोह के सरगना विक्की गौंडर और उसके साथियों ने 22 जनवरी 2015 को गोली मारकर हत्या की थी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब कहलवां को जालंधर की अदालत में सुनवाई के बाद पटियाला की नाभा जेल ले जाया जा रहा था।










































