PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव अधीन नगर निगम जालन्धर के सहयोग से बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी का प्राचार्या प्रो.डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में आयोजन किया गया।
. .इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. सुमिता अबरोल, असिस्टैंट हैल्थ आफिसर, नगर निगम जालन्धर, सुश्री रमनप्रीत कौर, सी एफ-कम-प्रोग्राम कोआर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन, अर्बन नगर निगम जालन्धर, श्रीमती रेखा कश्यप टी.वी. कलाकार एवं विशिष्ट शिक्षाविद् एवं श्रीमती मोनिका संकरी सेनेटरी इंस्पैक्टर नगर निगम जालन्धर उपस्थित रहे।
..
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें रिसाइक्लिंग के लिए जागरूक होना चाहिए। एच.एम.वी. संस्था ग्रीन चैम्पियन के रूप में उभरी है। यह संस्था लगातार बैस्ट आउट आफ वेस्ट में भाग भी लेती है, आयोजन भी करती है। आज का यह आयोजन इसी प्रयास की ओर एक सफल कदम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कलाकारों की कलात्मकता को उजागर करने के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देना भी है।
. .उन्होंने समस्त विजित प्रतिभागियों को बधाई दी एवं अपनी कला को पल्लवित व पुष्पित करने का आशीर्वाद भी दिया। इसी उपलक्ष्य में डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वास्तव में उद्यमिता में सहायक होते हैं कलात्मकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर लगभग 100 स्कूलों ने प्रतिभागिता की। छात्राओं ने पेपर ब्रश, पुराने गलीचों, ,बोतलों, न्यूजपेपर एवं सी.डी. इत्यादि से विभिन्न वस्तुएं निर्मित कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में स्पैशल स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































