PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की होगी छुट्टी, यह नेता हो सकते हैं नए प्रभारी,

harish rawat will be discharged from the post of punjab in charge Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच इंचार्ज बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि उत्तराखंड में पंजाब के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरीश रावत पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन उन्हें पद पर बने रहने के लिए बोला गया है /

.

.

अब उनके इंचार्ज रहने के दौरान पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान शांत न होने के मद्देनजर हाईकमान द्वारा उन्हें बदलने पर विचार किया जा रहा है / जहां तक नया इंचार्ज लगाने का सवाल है उसके लिए मुख्य रूप से हरीश चौधरी का नाम सामने आ रहा है, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की टीम का अहम सदस्य माना जाता है /

.

.

वह पहले आशा कुमारी के साथ सह प्रभारी रह चुके हैं और पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब में टिकटें बांटने में अहम भूमिका निभाई थी / अब वैसे चौधरी राजस्थान सरकार में मंत्री हैं लेकिन साथ में उन्हें पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाने की सबसे ज्यादा संभावना है जिसके संकेत विधायक दल की बैठक बुलाने के दौरान उन्हें ओवजरवर लगाने से मिल गए थे /

.

.

उन्होंने पंजाब के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने से लेकर नए मंत्रिमंडल के गठन के मामले में हाईकमान व प्रदेश नेतृत्व के बीच कड़ी का काम किया और अब नवजोत सिद्धू व चरणजीत चन्नी के बीच मीटिंग करवाने के लिए उनकी ड्यूटी लगाने से उनके अगले इंचार्ज बनने की चर्चा और मजबूत हो गई है जिसे लेकर इसी हफ्ते में घोषणा होने की उम्मीद है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें