PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एचएमवी में वेबिनार का आयोजन,

hmv-organized-webinar

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग इकोनामिक्स द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी : ए की टू इकोनामिक वैल-बींग विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता श्रीमती गौरी अमित गीत, रजिस्टर्ड सेबी स्मार्ट ट्रेनर थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत किया तथा कहा कि वर्तमान समय में फाइनेंशियल लिटरेसी की बहुत महत्ता है। उनके शब्दों से छात्राओं को उत्साहित महसूस हुआ।

.

.

इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य फाइनेंशियल लिटरेसी के प्रति छात्राओं में जागरूकता फैलाना था। सैशन का फोकस व्यक्तिगत फाइनेंस को मैनेज करने के तरीके सिखाना तथा डिजिटल लेन-देन को प्रभावशाली ढंग से पूरा करने के गुर सीखना था। रिसोर्स पर्सन श्रीमती गौरी फाइनेंस व इकोनामिक्स के क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं तथा 2021 से वह बीएसई, एनएसई, एनसीडीएल, सीएसडीएल के क्षेत्र में कार्यरत है। वेबिनार को जूम प्लेटफार्म पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। छात्राओं व फैकल्टी की एक्टिव सहभागिता रही।

.

विभागाध्यक्षा डॉ. शालू बत्तरा ने छात्राओं को संबोधित किया तथा फाइनेंशियल लिटरेसी के क्षेत्र में ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य श्रीमती ज्योतिका, सुश्री हरमनु, श्रीमती चंद्रिका व सुश्री श्रुति भी उपस्थित थे। प्लानिंग फोरम की टीम धरा महाजन, ओनम, हिमानी व जया ने वेबिनार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेशन का संचालन रिसोर्स पर्सन, फैकल्टी सदस्यों व प्रतिभागियों के धन्यवाद से हुआ।

.

.

.