PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स में ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे” पर आयोजित प्रेरणादायक सेमिनार : भक्ति के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य : पीड़ा से शांति की ओर”

innocent-hearts-observes-world-mental-health-day-with-seminar-on-mental-health-through-bhakti-turning-pain-into-peace

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने “भक्ति के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य: पीड़ा से शांति की ओर” विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आध्यात्मिकता की ओर प्रवृत्त होकर जीवन को पीड़ा, तनाव व नकारात्मक भावनाओं से मुक्त करना था।

.

.

सत्र की शुरुआत डॉ. मंगला साहनी (को-फाउंडर, रामसा डिजिटल कंपनी) के ग्रीन वेलकम के साथ हुई। उन्होंने भक्ति को मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम बताया। तथा ‘किस प्रकार श्रद्धा और साधना व्यक्ति को पीड़ा से उबरने तथा जीवन में सकारात्मक उद्देश्य की ओर अग्रसर होने की शक्ति देती है।’ – पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए तथा

.

“जीवन की एबीसीडीई” – संगति, पुस्तकें, जप, आहार और पवित्र स्थलों में प्रवेश – को मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बताया। सेमिनार में मानसिक दृढ़ता, कृतज्ञता और आंतरिक शांति को प्राप्त करने के लिए दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता को शामिल करने के महत्व पर खूबसूरती से ज़ोर दिया गया, जिससे उपस्थित जनों के मन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार हुआ।

.

ज्ञानवर्धक सत्र के बाद, कार्यक्रम में श्री राहुल जैन (डायरेक्टर ऑपरेशन), डॉ. गगनदीप कौर धंजू (डायरेक्टर एकेडमिक्स) और श्रीमती शर्मिला नाकरा ( डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने मेंटल वेल बीइंग क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की, जिसने भक्ति और अध्यात्म के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का उत्कृष्ट प्रयास किया।

.

.