.
.
.
HMV participated in Career Guidance Fair Spark 2018
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर ने दो दिवसीय करियर गाइडेंस फेयर स्पार्क-2018 में भाग लिया / यह फेयर जि़ला प्रशासन की ओर से गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया /
.
.
जालन्धर के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को 10वीं व 12वीं के बाद उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई / विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि हंसराज महिला महाविद्यालय एकमात्र शिक्षण संस्थान है जो पिछले 92 वर्षों से महिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है /
.

.
प्रांत में यह एकमात्र कालेज है, जिसमें 12 स्किल आधारित कोर्स करवाए जा रहे हैं / कौशल केन्द्र के अन्तर्गत हंसराज महिला महाविद्यालय में कई वोकेशनल व डिग्री कोर्स चलाए जा रहे हैं /
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने जि़ला प्रशासन के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि युवाओं के करियर को सही दिशा प्रदान करना प्रशंसनीय है / प्राचार्या डॉ. सरीन ने अध्यापकों, स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल, डॉ. (श्रीमती) सीमा खन्ना, इंचार्ज करियर कांउसलिंग सैल, डॉ. (श्रीमती) नीरू भारती, श्रीमती मुक्ति, श्रीमती नवनीता, सुश्री मंगला साहनी व डॉ. (श्रीमती) मीनाक्षी दुग्गल को बधाई दी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV participated in Career Guidance Fair Spark 2018




































