.
.
.
.
.
.
.
.
.
Organizing a program on Computer Statusics and Data Unlanged at Lyallpur Khalsa College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज के पी.जी. कंप्यूटर साइंस और आई.टी. विभाग की और से कंप्यूटर स्टेटटिक्स और डाटा अनैलासिज् विषय और फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत बीते दिन कॉलेज के आडिटोरियम में की गई /
यह प्रोग्राम कॉलेज में नई दिल्ली की सॉफ्ट कंप्यूटिंग शोध सोसाईटी के सहयोग के साथ की जा रही है / शुरुआत के समय गुरु नानक देव् युनिवर्सिटी अमृतसर डायरेक्टर रिसर्च डॉ. नरपिंदर सिंह ने खास तोर पर उपस्थित हुए / उनका स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.गुरपिंदर सिंह समरा विभाग के मुखिया और कन्वीनर डॉ. मनोहर सिंह, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. बलदेव सिंह और प्रो. संदीप बसी ने फूलों का गुलदस्ता दे के किया /

ऍफ़.डी.पी. के पहले दिन जे.एन.यु से डॉ. सतीश चंद ने रिसोर्स परसन के रूप में शिरकत की / इस मौके पर बोलते हुए मुख्य मेहमान डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि आज के युग में ऐसे प्रोग्रामों की महत्वता और खोज में इनसे मिली जानकारी के योगदान के बारे में रोहनी डाली /
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कॉलेज में शोध से संबंधित विकसित किये जा रहे ढांचे और अध्यापन विभाग के लिए किये जा रही उपलब्धियों के बारे में बताया / विभाग के मुखिया डॉ. मनोहर सिंह ऍफ़.डी.पी. के आयोजन के लिए प्रबंधक कमेटी का धन्यबद किया और अलग-अलग कॉलजों से प्रोग्राम का हिस्सा बने 57 अध्यापकों को बढ़-चढ़ के इस में योगदान पाने के लिए प्रेरित किया /

इस जानकारी को सभी के साथ सांझा करने के लिए गुरु नानक देव् युनिवर्सिटी से डॉ. गुरविंदर सिंह और डॉ. हरदीप सिंह, एनआईटी जालंधर से डॉ. अनुपम यादव, थापर युनिवर्सिटी, पटियाला से डॉ. प्रशांत सिंह राणा, आईआईटी रोपड़ से डॉ. अरुण कुमार और पंजाब टेक्नीकल युनिवर्सिटी से डॉ. अलोक के. सिंह कुशवाहा इस ऍफ़.डी.पी. का हिस्सा बनेंगे /
इस दौरान स्टेज संचालन की भूमिका डॉ. दलजीत कौर और प्रो. जसप्रीत कौर बेंस ने बखूबी रूप से निभाई /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organizing a program on Computer Statusics and Data Unlanged at Lyallpur Khalsa College































