.
HMV quiz team stood first in GYANMANTHAN-2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की दो क्विज टीमों ने यूनिवर्सिटी बिकानेस स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस, लुधियाना द्वारा आयोजित इंटर स्टेट क्विज प्रतियोगिता ज्ञानमंथन-2019 में भाग लिया / इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 24 टीमों ने भाग लिया /
..
इसमें 4 राऊंड करवाए गए जिनमें लिखित परीक्षा, क्वार्टर फाइल, सेमीफाइनल तथा फाइनल राऊंड शामिल थे / कालेज की एक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके सदस्य शिवानी भदुला, शालिनी झा तथा अर्शिया थे / इन छात्राओं को 6000/- का चेक, सर्टिफिकेट तथा व्यक्तिगत ट्राफीज देकर सम्मानित किया गया / इसके अतिरिक्त उन्हें पवेलियन मॉल लुधियाना की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए क्वांटम कंपनी के पावर बैंक भी प्रदान किए गए /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने टीम व इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता को बधाई दी / इस अवसर पर डा. अंजना भाटिया, श्रीमती रमा शर्मा, मिस आंचल सहित दूसरे टीम सदस्य जसलीन, मुस्कान व श्रेया भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV quiz team stood first in GYANMANTHAN-2019


































