.
World Ozone Day celebrated in St. Soldier Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल वरयाणा ब्रांच में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया / जिसका मंतर छात्रों को ओजोन लेयर के महत्व के बारे में जागरूक करना था /
.प्रिंसिपल श्रीमती ऋतु के दिशा निर्देशों पर इस अवसर पर छात्रों ने ओजोन लेयर के प्रति जागरूकता फैलाई / छात्रों रुपिंदर, हरकीरत, तरुण, इश्मीत, आदित्य, दृष्टि, सीमा, जशन, सुमित, नंदनी आदि ने जमीन पर सेव ओजोन शब्द अंकित कर इसको बचाने का आग्रह किया /
.छात्रों द्वारा इस अवसर पर फेस पेंटिंग करवाते हुए उसमें रोते हुए सूरज, क्राइंग प्लांट्स, क्राइंग एनिमल्स, क्राइंग हुमन बीइंग आदि को दिखाया / छात्रों ने फेस पेंटिंग में ओजोन लेयर और डेप्लेटिंग अर्थ को भी दिखाया /
.छात्रों ने इससे यह संदेश दिया कि अगर सूरज की किरणें सीधी धरती पर पड़ेगी तो मानव जीवन, पृथ्वी, पेड़ पौधे हर चीज प्रभावित होगी / इस प्रभाव को खत्म करने के लिए ओजोन लेयर काम करती है और जिसको बचाना बेहद जरूरी है /
.ओजोन लेयर को बचाकर हम मानव जीवन, पेड़ पौधों की रक्षा कर सकते हैं नहीं तो इसकी गर्मी धरती पर हर चीज को जला देगी / इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा चार्ट पेपर्स भी बनाए गए जिसमें उन्होंने उस जोन लेयर के महत्व और इस को बचाने के लिए जागरूक किया /
.
वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इसके प्रभाव को खत्म करने के लिए हमें अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
World Ozone Day celebrated in St. Soldier Jalandhar


































