PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

HMV की छात्राओं ने देशभक्ति की रैली निकाल कर मनाया स्वतंत्रता दिवस,

hmv-students-celebrate-independence-day-with-a-patriotic-rally

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत देशवासियों के स्वतंत्रता संग्राम व देशभक्ति की भावना को नमन करते हुए हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक जोशीली रैली के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस रैली का आयोजन पीजी विभाग राजनीति शास्त्र तथा विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर छात्राओं ने आजादी के नारे लगाए तथा उन अनगिनत शहीदों की कुर्बानी को याद किया जिन्होंने आजादी की लड़ाई में शहादत प्राप्त की।

कालेज परिसर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा था। छात्राओं एवं अध्यापकों ने तिरंगे वस्त्र पहनकर व तिरंगे बैज लगाकर वीरों को नमन किया। विद्यार्थी परिषद की एक छात्रा तिरंगा केक बनाकर लाई थी। इस छात्रा ने अपना स्टार्टअप शुरू किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप व डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि एचएमवी में निकाली गई यह रैली केवल उत्सव नहीं है बल्कि इसके माध्यम से हमने उन वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने हमें आकाादी का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी छात्राओं का इस प्रकार एक साथ मिलकर उपस्थित होना हमारे मूल्यों को दर्शाता है।

राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्षा श्रीमती अल्का शर्मा व डीन विद्यार्थी परिषद श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राओं ने देश की प्रगति में सदैव योगदान देने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि एचएमवी की युवा शक्ति हमेशा ही भारत की उन्नति व प्रगति के लिए अग्रणी रहेगी।

Latest News