PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

KMV में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा,

kmv-marks-the-celebration-of-independence-day-with-flag-hoisting-ceremony

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर में देश आज़ादी की वर्षगांठ मनाते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी तिरंगा फहराया गया. विद्यालय की झंडा ग्राउंड में यह रस्म प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा अदा की गई. तिरंगा फहराने के अवसर पर वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान ने माहौल में देशभक्ति का रंग भरा.

इस अवसर पर संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी और कहा कि देश आज़ादी के संग्राम में देश भक्तों के द्वारा दी गई कुर्बानियों को हमें सदा याद रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते हम सभी का यह फर्ज है,

 

हम अपने देश को और उन्नत एवं खुशहाल बनाने के लिए अपने कर्तव्य का सकारात्मक तौर पर पालन करें तथा एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हुए देश को नहीं शिखर की ओर लेकर जाएं. इस अवसर पर विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा गाए गए देशभक्ति के गीतों ने सभी में जोश भरा.

Latest News