PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

डॉ. एकता खोसला के नेतृत्व में एच.एम.वी. में एक नए युग की शुरुआत,

hmv-ushers-in-a-new-era-under-the-leadership-of-dr-ekta-khosla

.

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के बेहतरीन कार्यकाल और रिटायरमेंट के बाद डॉ. एकता खोसला ने संस्था की यज्ञशाला में हुए हवन समारोह के पवित्र माहौल में अपना कार्यभार संभाला जो हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने फैकल्टी, स्टाफ और स्टूडेंट्स के साथ डॉ. एकता खोसला का हार्दिक स्वागत किया।

.

.

इससे पहले डॉ. खोसला ने डीएवी कॉलेज, मलोट और आरआर बावा बावा गल्र्स कॉलेज, बटाला में प्राचार्या के तौर पर काम किया, जहाँ उन्होंने पाँच साल तक पदभार संभाला। इस अवसर पर डॉ. सरीन ने औपचारिक रूप से डॉ. खोसला को कार्यभार सौंपा। इस आयोजन में एलएसी चेयरमैन, बटाला श्री राजेश कवात्रा, श्री अश्विनी मरवाहा, एलएसी सदस्य बटाला और आरआर बावा गल्र्स कॉलेज, बटाला के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने डॉ. एकता खोसला को शुभकामनाएँ और बधाई दीं। इस मौके पर डॉ. कंवलदीप कौर भी मौजूद थीं।

.

संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। अपने संबोधन में डॉ. एकता खोसला ने अकादमिक उत्कृष्ता के साथ-साथ सामाजिक प्रभाव के महत्व पर भी ज़ोर दिया और छात्राओं की सफलता में फैकल्टी की सामूहिक भूमिका के बारे में भी बताया। श्री राजेश कवात्रा ने डॉ. खोसला के समर्पण और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रभावशाली दृष्टिकोण और लगन ने बटाला कॉलेज को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।

.

अपना आभार व्यक्त करते हुए डॉ. एकता खोसला ने कहा कि एचएमवी हमेशा से ही उनका ट्रेनिंग स्थल रहा है और यहाँ से सीखी गई बातों ने उनकी प्रोफैशनल सफर में उनका मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से ही एचएमवी को उत्कृष्टता के नए मील के पत्थर की ओर ले जाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्रम का समापन डॉ. ममता द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

.

.

Latest News