PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की वॉलीबॉल टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में आयोजित इंटर-कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने टीम की शानदार उपलब्धि पर खिलाडिय़ों को बधाई दी और फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एच.एम.वी. शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
. . .यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन विभाग के शिक्षकों ने भी खिलाडिय़ों की मेहनत और उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विभाग की अध्यक्षा श्रीमती रमनदीप कौर, इंचार्ज डॉ. सुशील, सुश्री गुरमिंदर और सुश्री प्रगति भी उपस्थित थे।
. . . .
































