PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा (45) की गोली मारकर हत्या करने वाले केमिस्ट अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान झोटा को 3 गोलियां मारी थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अश्विनी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया है। मानसा प्रशासन आरोपी अश्विनी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया है। मेडिकल स्टोर भी तोड़ दिया है। पुलिस फोर्स की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।
. .झोटा की हत्या से गुस्साए सिख संगठनों ने आज मानसा में बाजार बंद करा दिए। परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए हैं। उनकी मांग है कि मामले की जांच CBI करे और CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव इस्तीफा दें। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने मानसा प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व CM व सांसद चरणजीत चन्नी, अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत अयाली और
.
पूर्व कांग्रेस MLA किक्की ढिल्लों को रोक दिया। परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार के घर पर जिला प्रशासन और पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपी ने नशा तस्करी कर इस घर का निर्माण किया था। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर मानसा के DC, SSP समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। वहीं मानसा के SSP वैभव चौधरी ने कहा- हम यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आए हैं।
.
.
यहां जो घटनाक्रम हो रहा था, उसे देखते हुए दोनों पक्षों की ओर से गतिविधियां जारी थीं। प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां तैनात किया गया है। उन्होंने कहा- हमें इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हम यहां पहुंचे हैं। यहां क्या हो रहा है और प्रशासन किस तरह की कार्रवाई कर रहा है, यह स्थिति को देखते हुए तय किया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच किसी तरह की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की बात नहीं है। जो घटना हुई है, उसके संबंध में प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है।
.
यह भी पढ़ें : पंजाब : Fake Immigration Agent’s पर अब कसेगा शिकंजा
































