PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

एच.एम.वी. के अहम योगदान से जीएनडीयू ने जीती 25वीं बार माका ट्राफी,

hmvs-pivotal-contribution-leads-gndu-to-25th-maka-trophy-victory

.

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित माका स्पोटर््स ट्राफी 25वीं बार जीत ली है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने स्वयं को स्पोर्ट्स के पावरहाउस के रुप में स्थापित कर लिया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया।

.

.

.

जीएनडीयू की इस सफलता के पीछे एचएमवी की खिलाडिय़ों का अटूट समर्थन तथा अद्वितीय समर्पण था जिसके कारण अधिकतम अंकों का योगदान करते हुए जीएनडीयू को यह ट्राफी जीतने में सहायता की। एचएमवी को ओलम्पियनो की नर्सरी कहा जाता है। एचएमवी का खेलों में सुनहरी इतिहास रहा है। एचएमवी में एथलीट्स को सर्वोत्तम ट्रेनिंग व कोचिंग प्रदान की जाती है ताकि उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सके।

.

.

एचएमवी के प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की देखरेख में चल रहे स्पोर्ट्स कार्यक्रमों के कारण एथलीट नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। एचएमवी की भूमिका के बारे में बताते हुए वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू ने धन्यवाद प्रकट किया तथा कहा कि एचएमवी का इस सफलता के पीछे बहुत बड़ा हाथ है।

.

.

एचएमवी की खिलाडिय़ों ने यह ट्राफी जीतने में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माका ट्राफी इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स में सर्वश्रेष्ठता का प्रतीक है तथा स्पोर्ट्स में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली यूनिवर्सिटी को यह प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। एचएमवी के प्रबंधन सदस्यों व फैकल्टी ने जीएनडीयू को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। एचएमवी खिलाडिय़ों को सपोटर्स के लिए बेहतरीन वातावरण प्रदान करने व भविष्य के एथलीट्स को रीजनल व नेशनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के प्रति दृढ़ हैं।

.

.