PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

के.एम.वी. रिटेल में बना सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस,

kmv-awarded-with-centre-of-excellence-coe-in-retail-by-retailers-associations-skill-council-of-india-rasci

.

के.एम.वी. को रिटेलर्स एसोसिएशंस स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने किया सम्मानित,

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर समय-समय पर विभिन्न मान-सम्मान हासिल करता आ रहा है. इस ही श्रृंखला में कन्या महा विद्यालय को रिटेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस सम्मान के साथ रिटेलर्स एसोसिएशंस स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया.

.

.

इस गौरवमई उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि के.एम.वी. महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आज़ादी के लिए छात्राओं को को सक्षम करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है. ऐसे सकारात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कन्या महा विद्यालय के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयास इस सम्मान का मजबूत आधार बने.

.

.

विद्यालय की यह पहल एक मीलपत्थर है क्योंकि इसका उद्देश्य एक एकीकृत उद्योग इंटर्नशिप और प्लेसमेंट मॉडल के साथ छात्राओं को परिणाम-आधारित सीखने का माहौल प्रदान करना है. उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. एक संरक्षक के रूप में अन्य संस्थानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रम और कार्यक्रम डिज़ाइन को पढ़ाने, सीखने और साझा करने पर ध्यान देने के साथ उत्कृष्ट व्यावसायिक शिक्षा के विकास का समर्थन करने में अग्रणी है.

.

.

के.एम.वी. में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रिटेल क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ रिटेल एजुकेशन तथा रिटेल लैब ऑपरेशंस के संचालन के संबंध में अन्य संस्थानों को सलाह प्रदान करेगा. इसके साथ ही प्राचार्या जी ने डॉ. गोपी शर्मा, डॉ. रश्मी शर्मा और रिटेल मैनेजमेंट विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि और छात्राओं को एक सफल और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी.

.

.

.