PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब सरकार ने फिर किया छुट्टी का ऐलान, सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद,

holiday-punjab-government-announced-schools-colleges-along-government-offices-will-remain-closed

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर 6 दिसंबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा की गयी है। बता दें इस दिन सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम , स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान भी बंद रहेंगे। वहीं इससे पहले 24 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया था जिसे बदलकर अब 6 दिसंबर कर दिया गया है। वही इस बारे में प्रशासन के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।

.

.

जिसमे श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार 6 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम ,स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नौवें गुरु थे, इनका जन्म 1 अप्रैल 1621 को पंजाब के अमृतसर में गुरु हरगोबिंद जी और माता नानकी के घर हुआ। इन्हे साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए याद किया जाता है।

.

.

विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धान्त की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। श्री गुरु तेग बहादुर जी विश्व मे प्रभावशील गुरू है। बता दे उनका मूल नाम ‘त्याग मल’ था, लेकिन उनके साहसिक कार्यों और अद्वितीय बलिदान के कारण उन्हें ‘तेग बहादुर’ की उपाधि दी गई, जिसका अर्थ है ‘तेज तलवार के धनी।

.

.

.