PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

Hotel Green Valley Shooting Case in Kasol Kullu District Himachal Pradesh One Arrested

PTB Big न्यूज़ कसोल : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में बीती 30 मई को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी और अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि यह आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वापस इटली भागने की फिराक में था,

.

लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि 30 मई को होटल ग्रीन वैली में गोली चलने की घटना के तुरंत बाद मणिकर्ण थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया था। हालांकि, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए

.

.

उच्च पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्विलांस (साइबर सैल) और मानवीय सूचना तंत्र का सटीक इस्तेमाल करते हुए फरार आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। लगातार दबिश देने के बाद 31 मई को पुलिस टीम ने पंजाब के जिला अमृतसर (तहसील बाबा बकाला) के गांव बग्गा में छापेमारी कर 22 वर्षीय तमनप्रीत सिंह (पुत्र भूपेंद्र सिंह) को धर दबोचा।

.

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी तमनप्रीत पिछले कुछ समय से इटली में ही रह रहा था और कुछ दिन पूर्व ही भारत लौटा था। फायरिंग की इस घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए दोबारा इटली भागने की पूरी तैयारी कर चुका था। कुल्लू पुलिस की विशेष टीम आरोपी तमनप्रीत को पंजाब से हिरासत में लेकर कुल्लू पहुंच चुकी है। यहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे मणिकर्ण पुलिस थाने में गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

यह भी पढ़ें : IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

.

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे ऑप्रेशन की पुष्टि करते हुए कुल्लू के एसपी मदन लाल ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जिला पुलिस कुल्लू किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं देगी और अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

.

यह भी पढ़ें : UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

.