PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

short circuit occurred the gujarat titans bus after the ipl final causing panic players were immediately evacuated

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : IPL 2026 के फाइनल में हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला गंवाने के कुछ ही समय बाद टीम की बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तत्काल बस से बाहर निकालना पड़ा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

.

.

इसके बाद जब टीम स्टेडियम से होटल लौट रही थी, तभी रास्ते में बस में तकनीकी खराबी आ गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण बस को बीच रास्ते में रोकना पड़ा और खिलाड़ी तथा सपोर्ट स्टाफ करीब एक घंटे तक सड़क पर इंतजार करते रहे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। टीम प्रबंधन ने सभी को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें होटल पहुंचाया गया।

.

.

गुजरात टाइटंस के लिए पिछले कुछ दिन लगातार चुनौतियों से भरे रहे। फाइनल से पहले भी खराब मौसम के कारण टीम की चार्टर्ड फ्लाइट अहमदाबाद पहुंचने में लगभग तीन घंटे देरी से रवाना हुई थी। इसके चलते टीम 30 मई की देर रात अहमदाबाद पहुंच सकी। यात्रा में हुई देरी के कारण कप्तान शुभमन गिल और रजत पाटीदार का निर्धारित फोटोशूट भी स्थगित करना पड़ा था। टीम ने पिछले पांच दिनों में बेहद व्यस्त कार्यक्रम का सामना किया।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला

.

26 मई को धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को RCB के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद टीम चंडीगढ़ पहुंची और 29 मई को मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। लगातार यात्रा, दबाव और बड़े मुकाबलों के बीच गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन घरेलू मैदान पर खेले गए फाइनल में टीम खिताब जीतने से चूक गई। फाइनल के बाद हुई यह घटना टीम के लिए एक चुनौती साबित हुई।

.

यह भी पढ़ें : स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

.

 

Latest News